नवजात बच्ची को चिलचिलाती धूप में बेंच पर छोड़कर फरार हुई मां, इलाके में फैली सनसनी

Edited By Kamini,Updated: 01 Jul, 2026 03:33 PM

leave the newborn baby in scorching heat

एक मां ने शर्म की सारी हदें पार करते हुए अपनी नवजात बच्ची को चिलचिलाती धूप में छोड़ दिया।

पटियाला (बलजिंदर): एक मां ने शर्म की सारी हदें पार करते हुए अपनी नवजात बच्ची को चिलचिलाती धूप में छोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक, कलयुगी मां  शहर के पुराने बस स्टैंड के सामने राजेश पायलट की मूर्ति के पास चिलचिलाती धूप में एक बेंच पर छोड़कर फरार हो गई। बच्ची तौलिए में लिपटी हुई थी। धूप के कारण जब बच्ची के रोने की आवाज आई तो वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने आवाज सुनी और ट्रैफिक पुलिस को सूचना दी। कर्मचारियों ने पहले कंट्रोल रूम में फोन किया और फिर बच्ची को संभाला।

इसी बीच, वहां से गुजर रही एक महिला ने बच्ची को गोद लिया और उसे माता कौशल्या हॉस्पिटल में भर्ती कराया। बच्ची फिलहाल ठीक बताई जा रही है, लेकिन इस तरह की घटना ने न सिर्फ ममता को झकझोर दिया है बल्कि रिश्तों पर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!