30 जून Last Date, घर बैठे पंजाबियों जल्दी से करें ये काम...

Edited By Vatika,Updated: 07 Jun, 2025 10:27 AM

last day for 30th june

पंजाब के इन परिवारों के लिए जरूरी खबर है।

कपूरथला: मुफ्त राशन लेने वाले परिवारों के लिए जरूरी खबर है। दरअसल,  डिप्टी कमिश्नर अमित कुमार पांचाल ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एक्ट -2013 के तहत मुफ्त गेहूं का लाभ ले रहे सभी लाभार्थी 30 जून 2025 तक अपनी ई-के.वाई.सी. अनिवार्य रूप से करवाना सुनिश्चित करें ताकि उनका गेहूं का कोटा निर्बाध रूप से जारी रह सके।

उन्होंने बताया कि मुफ्त गेहूं का लाभ ले रहे सभी लाभार्थी 30 जून 2025 तक अपने नजदीकी डिपो पर जाकर अपनी ई-के.वाई.सी करवा सकते हैं। इसके अलावा, भारत सरकार द्वारा मेरा ई-के.वाई.सी. फेस ऐप भी लॉन्च किया गया है, जिसके माध्यम से लोग घर बैठे ही अपनी ई-के.वाई.सी. कर सकते हैं।

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि जिले के सभी डिपो होल्डरों द्वारा गेहूं प्राप्त कर रहे लाभार्थियों की ई-के.वाई.सी. पूरी तरह मुफ्त की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि 30 जून 2025 से पहले ई-के.वाई.सी न करवाने वाले लाभार्थियों का गेहूं का कोटा रद्द कर दिया जाएगा।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!