फास्ट फूड की दुकान चलाने वाले युवक की निर्मम हत्या

Edited By Vatika,Updated: 24 Oct, 2019 12:40 PM

killing of a young man running a fast food shop

थाना बुल्लोवाल के अधीन आते कस्बा नंदाचौर के सरहाला मुंडिया गांव के मोड़ पर बुधवार तड़के बाइक सवार युवक का शव देख थोड़ी देर के लिए सनसनी-सी फैल गई।

होशियारपुर (अमरेन्द्र): थाना बुल्लोवाल के अधीन आते कस्बा नंदाचौर के सरहाला मुंडिया गांव के मोड़ पर बुधवार तड़के बाइक सवार युवक का शव देख थोड़ी देर के लिए सनसनी-सी फैल गई। सैर कर रहे लोगों ने तत्काल ही सड़क पर शव मिलने की सूचना थाना बुल्लोवाल की पुलिस को दे दी। शव की पहचान दिनेश सिंह (20) पुत्र मदन लाल हाल निवासी गांव फत्तोवाल और मूल निवासी गांव बड़ासी जिला रामपुर (यू.पी.) के तौर पर हुई। सूचना मिलते ही ए.एस.आई. कुलवंत सिंह ने पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंच शव का पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया।

नंदाचौर में 3 साल से चला रहा था फास्ट फूड की दुकान : सिविल अस्पताल परिसर में बुधवार दोपहर बाद मृतक के भाई मान सिंह के साथ परिजनों ने बताया कि करीब 3 साल पहले दिनेश ने नंदाचौर में फास्ट फूड की दुकान खोली थी। रोजाना वह काम खत्म कर देर रात 11 बजे घर लौटा करता था। रात को घर न लौटने पर परिवार के लोग परेशान थे क्योंकि उससे मोबाइल पर सम्पर्क नहीं हो पा रहा था। इसी दौरान सुबह नंदाचौर के पास दिनेश का शव मिलने की सूचना से परिवार शोक में डूब गया।

परिजनों ने कहा, दिनेश की हुई है हत्या : मृतक के भाई मान सिंह व परिजनों के अनुसार दिनेश के शव के साथ ही उसकी बाइक स्टैंड पर सुरक्षित मिली है। वहीं दिनेश के सिर के पिछले हिस्से व आंख के ऊपर गहरा जख्म है। परिजनों ने कहा कि दिनेश के साथ छीना-झपटी नहीं, बल्कि उसकी किसी ने हत्या की है और पुलिस हत्यारों का सुराग लगाकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे।

पुलिस कर रही मामले की जांच: मौके पर मौजूद थाना बुल्लोवाल में तैनात व इस मामले की जांच कर रहे ए.एस.आई. कुलवंत सिंह ने बताया कि शव मिलने की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। हत्या की वजह छीना-झपटी है या रंजिश, इसकी पुलिस गहराई से जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर फिलहाल अज्ञात हत्यारों के खिलाफ धारा 302 के अधीन केस दर्ज कर पोस्टमार्टम के पश्चात शव परिजनों को सौंप दिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!