किसान आंदोलन: लक्खा सिधाना की तरफ से शुरू की मुहिम में पहुंचे कंवर ग्रेवाल और हर्फ़ चीमा

Edited By Vatika,Updated: 27 May, 2021 05:51 PM

kanwar grewal and herf cheema reached the campaign started by lakkha sidhana

किसान आंदोलन को तेज करने के लिए लक्खा सिधाना ने आज साथियों के साथ संगरूर के गांव से अपनी मुहिम की शुरुआत की गई।

संगरूरः किसान आंदोलन को तेज करने के लिए लक्खा सिधाना ने आज साथियों के साथ संगरूर के गांव से अपनी मुहिम की शुरुआत की गई। बताया जा रहा है कि पुलिस की तरफ से लक्खा सिधाना को गिरफ़्तार करने की कोशिश की जानी थी, जिस कारण उन्होंने आगे के गांवों में लगे धरने में शमूलियत नहीं की। 

इस दौरान इस मुहिम में आज पंजाबी गायक कंवर ग्रेवाल और हर्फ़ चीमा भी शामिल हुए। जब कंवर ग्रेवाल की तरफ से लक्खा सिधाना के बारे बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता कि पुलिस यहां क्यों आई है और उन्हें पूरे मामलो की जानकारी नहीं है। पुलिस प्रशासन के साथ गांव के सरपंच बातचीत कर रहे हैं।

वहीं पुलिस प्रशासन के रवैये से लक्खा सिधाना के साथी काफ़ी नाराज़ नज़र आए। उनके साथियों ने आरोप लगाया कि पुलिस जानबूझ कर उनकी मुहिम को ख़राब कर रही है। दूसरी तरफ़ पुलिस प्रशासन का कहना था कि वह लक्खा  को सिक्योरिटी देने आए हैं, जबकि इस बात से लक्खा  के साथियों ने इंकार कर दिया।


 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!