विजिलेंस का बड़ा Action,  रिश्वत लेने के आरोप में कानूनगों को किया गिरफ्तार

Edited By Vatika,Updated: 23 Sep, 2022 08:42 AM

kanungo arrested for taking bribe

जिलाधीश कार्यालय के जूनियर सहायक कानूनगों को गिरफ्तार किया है।

गुरदासपुर: विजिलेंस विभाग द्वारा भ्रष्टाचार विरोधी शुरू किए अभियान अधीन एक पुराने केस मे 1000 रूपये रिश्वत लेने के आरोप मे विजिलैंस विभाग गुरदासपुर ने जिलाधीश कार्यालय के जूनियर सहायक कानूनगों को गिरफ्तार किया है।

इस संबंधी विजिलेंस विभाग के एस.एस.पी. वरिन्द्र सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति जर्मन सिंह पुत्र हरपाल सिंह निवासी बहलूलवाल ने पंजाब सरकार के र्पोटल पर एक वीडियों भेज कर शिकायत दी थी मंजीत सिंह यूनियर सहायक एस.सी.आंकडा विंग मे तैनात कानूगो ने उसे मसावी रिर्पोट देने के लिए 2 अगस्त 2022 को 1000 रूपये रिश्वत ली थी। वरिन्द्र सिंह ने बताया कि इस शिकायत की जांच उच्च स्तर पर की गई तथा उसके मंजीत सिंह आरोपी पाया गया था। आरोपी मंजीत सिंह को आज विजिलैंस विभाग गुरदासपुर द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!