Jalandhar : तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा सवार को रौंदा, मौके पर ही तोड़ा दम

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 14 Jul, 2024 10:49 PM

jalandhar high speed car ran over an activa rider

थाना लांबड़ा के अधीन आते इलाके में सड़क पार कर रहे एक्टिवा सवार को कार ने टक्कर मार दी, जिस कारण एक्टिवा सवार की मौके पर ही मौत हो गई।

जालंधर (सुनील): थाना लांबड़ा के अधीन आते इलाके में सड़क पार कर रहे एक्टिवा सवार को कार ने टक्कर मार दी, जिस कारण एक्टिवा सवार की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे की सूचना राहगीरों ने थाना लांबड़ा की पुलिस को दी और मौके पर ए.एस.आई. सुभाष मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। जानकारी देते हुए ए.एस.आई. ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि जालंधर-नकोदर रोड पर स्थित एलिडिगो के पास एक्टिवा सवार सड़क पार कर रहा था कि जैसे ही वह कट से आगे गया तो एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी तथा जिसकी मौके पर मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया।

यह भी पढ़ें- Breaking: सत्संग से घर लौट रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा, एक की मौके पर मौ'त

ए.एस.आई. ने बताया कि फिलहाल मृतक के नाम की पहचान नहीं हो पाई है तथा उन्हें यह पता चला है कि मृतक बशेशरपुर गांव का रहने वाला है। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों को गांव बशेशरपुर में भेजा गया है तथा मृतक के पारिवारिक सदस्यों को सूचित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार सवार को मौके से काबू कर लिया है तथा पारिवारिक सदस्यों के बयानों पर अगली कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!