Jalandhar : लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश,  हथियारों सहित तीन लुटेरे गिरफ्तार

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 10 Sep, 2024 05:43 PM

jalandhar gang involved in robbery incidents busted

जालंधर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है और इस गिरोह के तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से दो नाबालिग हैं।

जालंधर : जालंधर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है और इस गिरोह के तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से दो नाबालिग हैं। इस संबंध जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर ने बताया कि गांव फोलड़ीवाल के पास गश्त के दौरान पुलिस पार्टी को सूचना मिली कि इलाके में कुछ लोग लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। मुखबिर ने खुलासा किया कि अपराधी दक्षिणी शहर के पास एक बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। इसके बाद इनपुट के आधार पर पुलिस ने अपराध की योजना बना रहे तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार तीनों दोषियों से दो मोटरसाइकिल, पांच मोबाइल फोन, एक दातर और अन्य हथियार बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाप धारा 304(2), धारा 317(2), 3(5) बी.एन.एस. के तहत केस सदर्ज किया गया है। वहीं मामले की अगली जांच की जा रही है और यदि कोई जानकारी मिलती है तो बाद में सांझा की जाएगी। 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!