स्ट्रीट वेंडर्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की तैयारी में Jalandhar निगम, सख्त प्रक्रिया शुरू

Edited By Kamini,Updated: 20 Feb, 2025 06:29 PM

jalandhar corporation is preparing for a big action against street vendors

ट्रैफिक की समस्या को हल करने के लिए स्ट्रीट वेंडिंग जोन विकसित करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।

जालंधर : नगर निगम द्वारा शहर में रेहड़ी-फड़ी व्यवस्थित करने और ट्रैफिक की समस्या को हल करने के लिए स्ट्रीट वेंडिंग जोन विकसित करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। इस पायलट प्रोजैक्ट के अन्तर्गत 4 स्थानों पर स्ट्रीट वेंडिंग जोन तैयार किए जा रहे हैं, जिससे शहर में अनियंत्रित रेहड़ियों को नियंत्रित किया जा सके। इसी संबंध में मेयर वनीत धीर द्वारा तहबाजारी विभाग के अधिकारियों के साथ मीटिंग की गई जबकि कमिश्नर गौतम जैन सहित अन्य अधिकारियों ने भी मीटिंग में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

नगर निगम द्वारा पहले चरण में जिन 4 स्थानों को स्ट्रीट वेंडिंग जोन के रूप में विकसित किया जा रहा है, उनमें आदर्श नगर चौपाटी वाले स्थान को पूरी तरह से पुनर्विकसित किया जाएगा। वहीं, 120 फुटी रोड पर लगने वाले मंडी एरिया में काम करवाया जा रहा है। मकसूदां थाने के सामने निगम की जमीन वेंडिंग जोन स्थापित होगा व साथ ही 7 नंबर थाने के सामने मंडी क्षेत्र भी स्ट्रीट वेंडिंग जोन बनाने की प्रक्रिया चल रही है। इन वेंडिंग जोनों में बुनियादी सुविधाओं का ध्यान रखा जा रहा है ताकि रेहड़ी-फड़ी संचालकों को व्यवस्थित स्थान मिल सके और आम जनता को भी बेहतर माहौल मिले।

नगर निगम ने 1500 रेहड़ियों का डाटा एकत्रित कर लिया है और रोजाना करीब 150 नई रेहड़ियां लिस्टम में दर्ज की जा रही हैं। इसके तहत प्रत्येक रेहड़ी को निगम की ओर से विशेष नंबर प्लेट जारी की जाएगी, जिसमें संबंधित व्यक्ति का नाम, पता और रेहड़ी का विवरण दर्ज होगा। इसके अन्तर्गत हर रेहड़ी पर क्यू.आर कोड वाली नंबर प्लेट लगाई जाएगी, इसके लिए प्लेटें फाइनल कर ली गई है। सब्जी बेचने वाली, खाने-पीने वाली व अन्य रेहड़ियों पर अलग रंग की प्लेट होगी। रेहड़ी का स्थान और संचालन का विवरण रिकॉर्ड में दर्ज किया जाएगा। इसमें सख्त निगरानी होगी ताकि ट्रैफिक जाम की समस्या कम हो सके। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, नई व्यवस्था से अवैध रेहड़ियों को हटाने में मदद मिलेगी और शहर की सड़कों पर ट्रैफिक जाम की समस्या से राहत मिलेगी।

नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही रेहड़ी मालिकों को नंबर प्लेट वितरित कर दी जाएंगी, जिससे अवैध रेहड़ियों पर रोक लग सके और रेहड़ियों का सही रिकॉर्ड रखा जा सके। आज की बैठक में नगर निगम के तहबाजारी विभाग के साथ कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। नगर निगम की योजना के अनुसार हाऊस की बैठक में इस प्रस्ताव को रखा जाएगा और भविष्य में 4-5 और नए स्ट्रीट वेंडिंग जोन विकसित किए जाएंगे।

कब्जे हटाने पर जोर, ट्रैफिक समस्या का समाधान प्राथमिकता

निगम ने कब्जे को हटाने पर विशेष ध्यान देने का फैसला किया है। बाजारों और मुख्य सड़कों पर लगने वाली रेहड़ियों के कारण होने वाली ट्रैफिक समस्या को कम करने के लिए तत्काल प्रभाव से कब्जे हटाने और चालान काटने के निर्देश दिए गए हैं। मेयर वनीत धीर ने कहा कि बाजारों और प्रमुख सड़कों पर अनधिकृत कब्जे हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा और सख्ती के साथ नियमों का पालन करवाया जाएगा।

वेंडिंग जोनों में होंगी बुनियादी सुविधाएं

अधिकारियों ने बताया कि वेंडिंग जोनों में रेहड़ी संचालकों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके तहत छत (शैड) लगाई जाएगी ताकि दुकानदार और ग्राहक बारिश व धूप से बच सकें। शौचालय (बाथरूम) की सुविधा सुनिश्चित की जाएगी। फुटफाथ और टाइल वर्क करवाया जा रहा है, जिससे वेंडिंग जोन व्यवस्थित और आकर्षक दिखे। प्रत्येक वेंडिंग जोन में निगम की ओर से निगरानी व्यवस्था भी रखी जाएगी।

सख्त चेतावनी  

अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि शहर में अवैध रूप से रेहड़ी-फड़ी लगाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी नियमों का पालन न करने वालों पर कड़ी नजर रखें और आवश्यकतानुसार कार्रवाई करें। बताया जा रहा है कि शहर में करीब 20,000 से अधिक रेहड़ियां हैं, लेकिन सिर्फ 3000 रेहड़ियों की पर्ची काटी जाती है। ऐसे में नगर निगम ने सभी रेहड़ियों को अपने रिकॉर्ड में लाने का फैसला किया है।

शहर को साफ-सुथरा बनाएंगे : वनीत धीर

मेयर वनीत धीर ने कहा कि इस प्रोजेक्ट के जरिए शहर को साफ-सुथरा और व्यवस्थित बनाना प्राथमिकता है। नगर निगम का उद्देश्य व्यापारियों और नागरिकों के बीच संतुलन स्थापित करना और सड़कों पर सुचारू यातायात सुनिश्चित करना है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!