Jalandhar : पति-पत्नी और वो... प्रेमिका के साथ रंगे हाथ धरा पति,  हंगामा

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 10 Aug, 2024 12:06 AM

jalandhar  husband wife and she

शहर में एक प्रेमी जोड़े के रंगे हाथ पकड़े जाने के बाद हंगामा होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि देर रात जालंधर में थाना भार्गव कैंप के अधीन आते इलाके में खूब हंगामा हुआ, जब एक महिला ने अपने पति को उसकी प्रेमिका के साथ रंगे हाथ काबू कर लिया गया।

जालंधर : शहर में एक प्रेमी जोड़े के रंगे हाथ पकड़े जाने के बाद हंगामा होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि देर रात जालंधर में थाना भार्गव कैंप के अधीन आते इलाके में खूब हंगामा हुआ, जब एक महिला ने अपने पति को उसकी प्रेमिका के साथ रंगे हाथ काबू कर लिया गया। महिला ने पति को माशूका के साथ रंगे हाथ पकड़ा है, जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान गुस्से में आए महिला के साथ आए युवकों ने घर का गेट तक तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही भार्गव कैंप थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की छानबीन में जुट गई है। वहीं प्रेमी जोड़े द्वारा घर का गेट न खोले जाने पर काफी देर तक मोहल्लावासी प्रयास करते रहे, लेकिन घर का गेट न खोला गया। महिला का कहना है कि घर में एक अनमैरिड लड़की रहती है, जिसके साथ उसका पति, जोकि तीन बच्चों का पिता है, भी साथ मौजूद है। महिला का कहना है कि इससे पहले भी उसने अपने पति को रंगे हाथ पकड़ा था और आज फिर से एक बार लड़की के साथ रंगे हाथ काबू किया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!