जगमेल सिंह हत्याकांडः मामले ने पकड़ा तूल,दलित वर्ग ने इंसाफ के लिए लगाया धरना

Edited By swetha,Updated: 18 Nov, 2019 08:37 AM

jagmail singh murder case

गांव चंगालीवाला के दलित परिवार से संबंधित नौजवान जगमेल सिंह की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है।

लहरागागा(गर्ग): गांव चंगालीवाला के दलित परिवार से संबंधित नौजवान जगमेल सिंह की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपए का मुआवजा, घर के एक सदस्य को नौकरी और दोषियों को सजा देने की मांग को लेकर दलित वर्ग की विभिन्न जत्थेबंदियों के नेताओं और वर्करों ने लहरा-सुनाम की मुख्य सड़क पर धरना देकर यातायात ठप्प कर दिया। 

PunjabKesari

इस दौरान विरोधी पक्ष के नेता हरपाल चीमा के अलावा ‘आप’ नेता अमन अरोड़ा और समाजसेवी लक्खा सिधाना ने पीड़ित परिवार के लिए सरकारी सहायता और नौकरी की मांग रखते हुए परिवार को हर तरह की सहायता करने का विश्वास दिलाया। दलित नेताओं ने कहा कि जब तक पीड़ित परिवार को सरकारी नौकरी व योग्य मुआवजा नहीं दिया जाता तब तक संघर्ष जारी रहेगा। बिक्कर सिंह, हरभगवान सिंह मुनक, गोबिन्द सिंह छाजली, धर्मपाल सिंह ने कहा कि जब तक सरकार पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपए मुआवजा व एक सदस्य को सरकारी नौकरी नहीं देती वे संघर्ष को जारी रखेंगे। 

PunjabKesari

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!