पति-पत्नी की आपसी लड़ाई में दखल देना नौजवान को पड़ा महंगा, हुआ यह हाल

Edited By Mohit,Updated: 10 Oct, 2020 03:43 PM

intervening in a mutual fight between husband and wife

कोतवाली पुलिस ने जान से मारने की नीयत से मारपीट करने के आरोप में एक प्रवासी के..............

नाभा (सुशील जैन): कोतवाली पुलिस ने जान से मारने की नीयत से मारपीट करने के आरोप में एक प्रवासी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। नौजवान की मारपीट करके छत से फेंक दिया। एस.एच.ओ.गुरप्रीत सिंह अनुसार आशा रानी पत्नी रजिंदर सिंह निवासी मैहस गेट ने शिकायत दर्ज करवाई कि अरुण कुमार निवासी संत नगर (गांव छपरा बिहरा) के साथ लगते घर में उसका भाई 38 वर्षीय सुरेश कुमार पुत्र रामधारी किराएदार है। 

रात को अरुण कुमार अपनी पत्नी के साथ गाली-गलोच कर रहा था कि सुरेश कुमार ने समझाने की कोशिश की लेकिन अरुण ने मारने की नीयत से सुरेश को पीटा और उसको छत से फेंक दिया। सुरेश गंभीर जख्मी हो गया, जिसको पी.जी.आई. चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया है जबकि अरुण के खिलाफ धारा 307, 323 आई.पी.सी. अधीन मामला दर्ज कर लिया गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!