अंतर्राज्यीय ड्रग्स तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, अफीम व गांजा सहित 5 गिरफ्तार

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 04 Apr, 2022 07:41 PM

interstate drug smuggling gang busted 5 arrested including opium and ganja

लुधियाना पुलिस कमिश्नरेट की टीम ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के चलते अंतर्राज्यीय गिरोह के 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।

लुधियाना  (गौतम) : लुधियाना पुलिस कमिश्नरेट की टीम ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के चलते अंतर्राज्यीय गिरोह के 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 2 किलो 600 ग्राम अफीम व 1 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने नशा तस्करी करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने जानकारी देते बताया कि सी.आई.ए.-1 की टीम को सूचना मिली थी कि नशा तस्करी बिहार से तस्करी कर लाया गया नशीला पदार्थ अलग-अलग इलाकों में सप्लाई करते हैं। टीम ने सूचना के आधार पर की गई नाकाबंदी के दौरान बिहार के रहने वाले दो आरोपियों दीपक उर्फ बाबू, दीन दियाल उर्फ दिल पटेल, लुधियाना के लोहारा के रहने वाले विजय सिंह, सर्वेश सिंह व कंगनवाल के रहने वाले रणजीत पांडे उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। कमिश्नर ने बताया कि इस गिरोह से पूछताछ के दौरान इस गैंग के फारवर्ड व बैकवर्ड लिंकेज की जांच की जाएगी, ताकि नशा तस्करों के नैटवर्क को तोड़ा जा सके। आरोपियों से उनके साथियों को लेकर भी पूछताछ की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!