Edited By Subhash Kapoor,Updated: 05 Apr, 2026 10:41 PM

कमिशनरेट पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग स्मगलिंग माड्यूल का पर्दाफास किया है, इसमें पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे में से 4,13 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है।
अमृतसर (जशन) : कमिशनरेट पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग स्मगलिंग माड्यूल का पर्दाफास किया है, इसमें पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे में से 4,13 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों की पहचान कपूरथला, फगवाड़ा के पलाही गेट निवासी 22 वर्षीय आतिश सुमन तथा अमृतसर के गांव बोपाराय कलां निवासी 28 वर्षीय सविंदर सिंह उर्फ सुंदरी (28) के रूप में हुई है। थाना सुल्तानविंड में आरोपियों के विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आगे की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
जांच से पता चला है कि गिरफ्तार किये गये आरोपी यूरोप-आधारित हैंडलरों और जेल में बंद गुर्गों के सीधे संपर्क में थे, जो सीमा पार से नशे की तस्करी और फिर माझा तथा दोआबा क्षेत्रों में इसकी सप्लाई में उक्त मुलजिमों की मदद करते थे। उन्होंने कहा कि दोनों आरोपियों के खिलाफ एन.डी.पी.एस. और आर्म्स एक्ट के तहत पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।