हादसे में घायल मोटरसाइकिल सवार की मौत, मामला दर्ज

Edited By Vaneet,Updated: 20 Aug, 2018 04:09 PM

injured motorcycle rider death case filed

मोगा-कोटकपूरा रोड पर गांव राजेयाना के पास 9 अगस्त को सुबह अज्ञात व्हीकल की चपेट में आने के कारण घायल हुए आजाद सिंह (32) निवासी कोटकपूरा की मोहाली के एक प्राइवेट अस्पताल में मृत्यु हो गई। इस संबंध में बाघापुराना पुलिस की ओर से मृतक के भाई दीपक कुमार...

मोगा(आजाद): मोगा-कोटकपूरा रोड पर गांव राजेयाना के पास 9 अगस्त को सुबह अज्ञात व्हीकल की चपेट में आने के कारण घायल हुए आजाद सिंह (32) निवासी कोटकपूरा की मोहाली के एक प्राइवेट अस्पताल में मृत्यु हो गई। इस संबंध में बाघापुराना पुलिस की ओर से मृतक के भाई दीपक कुमार पुत्र मदन लाल के बयानों पर अज्ञात व्हीकल चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले की जांच हवलदार बलवीर सिंह बराड़ द्वारा की जा रही है। 

पुलिस सूत्रों अनुसार मृतक आजाद सिंह नैस्ले डेयरी मोगा में काम करता था, जब वह सुबह अपने मोटरसाइकिल पर मोगा अपने काम पर आ रहा था, तो गांव राजेयाना के पास अज्ञात व्हीकल ने उसको टक्कर मारी। जिससे वह गिर पड़ा तथा बुरी तरह से घायल हो गया और मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गया। जिसको डी.एम.सी. लुधियाना दाखिल करवाया गया था, डाक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते मोहाली रैफर किया था, जहां गत देर रात उसने दम तोड़ दिया। हवलदार बलवीर सिंह बराड़ ने कहा कि आज लाश को सिविल अस्पताल मोगा में से पोस्टमार्टम करवाने के बाद वारिसों के हवाले किया जाएगा तथा अज्ञात व्हीकल का पता लगाने का प्रयत्न किया जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!