भारत-पाक बॉर्डर पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF ने घुसपैठिया किया ढेर

Edited By Sunita sarangal,Updated: 03 Feb, 2022 01:28 PM

infiltration attempt on indo pak border bsf killed infiltrator

पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा। उसके द्वारा आज भी भारत-पाक बॉर्डर पर घुसपैठ की कोशिश की गई। मिली ताजा जानकारी के अनुसार..........

तरनतारन/फिरोजपुर(कुमार): थाना खालड़ा के करनैल सिंह वाला के पास एक पाकिस्तानी घुसपैठिए द्वारा घुसपैठ की कोशिश की गई। वह भारतीय इलाके में दाखिल होने की कोशिश कर रहा था। जैसे ही बी.एस.एफ. को हलचल महसूस हुई उन्होंने तुरंत फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में घुसपैठ की कोशिश कर रहा पाकिस्तानी ढेर हो गया। मिली जानकारी के अनुसार अभी तक घुसपैठिए की पहचान नहीं हो पाई है। इसके बाद बी.एस.एफ. ने आस-पास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन जारी कर दिया है।

मिली ताजा जानकारी के अनुसार फिरोजपुर भारत-पाक बॉर्डर पर बी.एस.एफ. ने भारतीय सीमा में घुसपैठ करते हुए एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया है। इस बात की पुष्टि करते हुए बी.एस.एफ. पंजाब फ्रंटियर के पब्लिक रिलेशन अफसर कम डी.आई.जी. ने बताया कि फिरोजपुर सेक्टर की पी.ओ.पी. के एस वाला के एरिया में ड्यूटी पर तैनात बी.एस.एफ. के जवानों ने पाकिस्तान की ओर से संदिग्ध गतिविधियां देखी। जब उन्होंने एक व्यक्ति को पाकिस्तान फेंसिंग के पास भारतीय सीमा की ओर बढ़ता देखा तो जवानों ने उसे ललकारा। पाक नागरिक द्वारा न रुकने पर तथा भारतीय सीमा में प्रवेश करते ही जवानों ने उस पर फायरिंग की और उसे मार गिराया। उन्होंने बताया कि बी.एस.एफ. की ओर से उस एरिया की सर्च की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!