सीमा पर देख भारतीयों का जोश, उड़ जाते हैं पाकिस्तानियों के होश

Edited By Vaneet,Updated: 22 Feb, 2019 03:34 PM

indians enthusiasm on the border fly away pakistanis senses

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए हमले के बाद भारत-पाक में बढ़े तनाव के बावजूद .....

फाजिल्का(लीलाधर): जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए हमले के बाद भारत-पाक में बढ़े तनाव के बावजूद फाजिल्का अंतर्राष्ट्रीय बार्डर पर स्थित (महावीर) सादकी चौकी में सांयकाल को दोनों देशों के बीच होने वाली रिट्रीट सैरामनी को देखने वाले भारतीय दर्शकों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। 

Image result for फाजिल्का अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर रिट्रीट सेरेमनी

भारत माता की जय के नारों से गूंजी भारतीय सीमा 
जानकारी देते हुए बार्डर एरिया के विकास फ्रंट के प्रधान एल.डी. शर्मा ने बताया कि रिट्रीट सैरामनी के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से जब भारतीय सीमा गूंजती है तो पाकिस्तानियों के होश उड़ते दिखाई देते हैं। दोनों देशों में तल्खी होने के बावजूद जहां इस ओर दर्शकों की संख्या बढ़ी है, वहीं पाकिस्तान की तरफ दर्शकों की संख्या तेजी से कम हुई है। उन्होंने बताया कि सीमा सुरक्षा बल की कड़ी सुरक्षा के बीच हम सभी चैन की नींद सो रहे हैं, वहीं सीमावर्ती लोग सीमा सुरक्षा बल के साथ पूर्ण सहयोग बनाए हुए हैं। सीमा के आसपास असमाजिक तत्वों पर निगाह रखने के लिए सीमावर्ती ग्रामीण पूरा सहयोग दे रहे हैं। 

Image result for फाजिल्का अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर रिट्रीट सेरेमनी

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!