Indo-Pak बॉर्डर पर फायरिंग, BSF ने रंगे हाथों पकड़ा Drugs का तस्कर

Edited By Vatika,Updated: 11 Feb, 2021 01:43 PM

indian smuggler arrested in bsf firing

भारत-पाक सीमा पर गुरुवार सुबह बी.एस.एफ. को बड़ी सफलता मिली है।

अमृतसर (नीरज) : भारत-पाक सीमा पर गुरुवार सुबह बी.एस.एफ. को बड़ी सफलता मिली है। बॉर्डर पार से नशे की तस्करी करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि अटारी बॉर्डर पर मनदीप सिंह नामक उक्त युवक नशे की खेप लेने आया था। यह भी कहा जा रहा है कि बॉर्डर से भी कोई व्यक्ति मनदीप सिंह को ड्रग की सप्लाई देने आया हुआ था। जैसे ही सुरक्षा बलों को बॉर्डर पर इस बारे में जानकारी मिली तो उन्होंने मनदीप सिंह को चेतावनी दी । इस बीच सुरक्षा बलों ने फायरिंग की, जिसमें गोली मनदीप सिंह के कंधे पर लगी। घायल का बी.एस.एफ. की तरफ से इलाज करवाया जा रहा है। घटनास्थल पर और तार के बाहर वाले इलाके में बी.एस.एफ. की तरफ से सर्च आप्रेशन जारी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!