कृषि उपकरण बनाने वाली मशहूर फैक्टरी में वारदात, मामला दर्ज

Edited By Urmila,Updated: 13 Jul, 2024 11:46 AM

incident in famous factory manufacturing agricultural equipment

स्थानीय शहर में स्थित कृषि उपकरण बनाने वाली एक फैक्ट्री से सामान चोरी होने के मामले में पुलिस द्वारा फैक्ट्री मालिक की शिकायत पर एक व्यक्ति के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज करने का समाचार प्राप्त हुआ।

भवानीगढ़ (कांसल): स्थानीय शहर में स्थित कृषि उपकरण बनाने वाली एक फैक्ट्री से सामान चोरी होने के मामले में पुलिस द्वारा फैक्ट्री मालिक की शिकायत पर एक व्यक्ति के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज करने का समाचार प्राप्त हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार कृषि उपकरण व अन्य सामान बनाने वाली कंपनी गुरदेव एग्रो इंजीनियर के मालिक जसविंदर सिंह पुत्र गुरदेव सिंह निवासी संगरूर रोड भवानीगढ़ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी फैक्ट्री से 22/23 जून की मध्य रात्रि को किसी व्यक्ति ने एक वेल्डिंग सेट की लीड, एक आरी, एक लोहे का जैक और एक रॉड चोरी कर ली। जांच के दौरान उन्हें पता चला कि उनकी फैक्ट्री के अंदर कथित तौर पर जतिंदर सिंह पुत्र अवतार सिंह निवासी फतेहगढ़ भादसो ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। इस संबंध में पुलिस ने फैक्ट्री मालिक की शिकायत पर जतिंदर सिंह के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!