सुबह-सुबह लूटेरों ने ठेके को बनाया अपना निशाना, शराब की 30 पेटियां और कैश लेकर फरार

Edited By Tania pathak,Updated: 02 Nov, 2020 12:55 PM

in the morning the robbers made the contract their target

उन्होंने वहां काम करते व्यक्ति को तेजधार हथियार दिखा बंधक बना लिया, जिसके बाद उनको रोकने के लिए मुलाज़ीम का कोई जोर न चल सका...

जगराओं (राज): जगराओं में सुबह-सुबह एक शराब के ठेके पर उस समय पर बड़ी वारदात हुई, जब 3 अज्ञात लुटेरों ने अचानक ठेके में पड़ीं शराब की बोतलें  लूट ली। जानकारी मुताबिक आज सुबह करीब 6 बजे तीन अज्ञात व्यक्ति शराब के ठेके में दाख़िल हुए और उन्होंने वहां काम करते व्यक्ति को तेजधार हथियार दिखा बंधक बना लिया, जिसके बाद उनको रोकने के लिए मुलाज़ीम का कोई जोर न चल सका।

इसके बाद लुटेरे अंग्रेज़ी और देसी शराब की 30 पेटियों समेत गल्ले में पड़ी 5000 रुपए की नकदी लूट कर फरार हो गए। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस की तरफ से मामले की जांच शुरू कर दी गई परन्तु अभी तक पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा है।

इस बारे में पुलिस अधिकारी रमन‌ कुमार का कहना है कि ठेके के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चैक की जा रही है और हो सकता है कि कोई सबूत उनके हाथ लग जाए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!