Punjab में  एक ही शख्स  की 2 बार निकली Lottery, खुशी  से  झूमा परिवार

Edited By Vatika,Updated: 30 Jan, 2025 03:52 PM

in punjab same person won lottery twice

पंजाब में एक  ही नौजवान  की 2 बार लॉटरी निकलने की चर्चा खूब तेज हो रही है।

पंजाब डेस्कः पंजाब में एक  ही नौजवान  की 2 बार लॉटरी निकलने की चर्चा खूब तेज हो रही है।  दरअसल, जलालाबाद में एक ही  शख्स  की 2 बार लॉटरी निकलने से परिवार  खुशी  से झूम रहा है। इस  संबंधित दुकान मालिक द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि एक व्यक्ति अपनी बच्ची  के  साथ दुकान से चॉकलेट खरीदने गया तो बच्ची  ने  लॉटरी की टिकट  उठा  ली  थी। 

इस  दौरान  बच्ची के  पिता ने यह उठाई हुई  टिकट खरीद ली और उसमें  से इनाम निकला। जह वह इनाम  की राशि  लेने आया तो एक और टिकट ले गया। अगले ही दिन  उसमें से भी इनाम  निकल आया, यानी  कि एक 25 जनवरी और दूसरी बार 28 जनवरी  को  लॉटरी  का इनाम  निकला। कुल 2 बार 45-45 हजार रुपए का इनाम निकला है। लॉटरी  विजेता का  कहना  है कि  वह  पैसे अपने बच्चे की  देखभाल पर खर्च करेगा।  

बता दें कि इससे पहले पंजाब राज्य सरकार द्वारा लोहड़ी मकर संक्रांति बम्पर लॉटरी 2025 का परिणाम घोषित किया गया था। इस लॉटरी का पहला इनाम 10 करोड़ रुपये था, जिसके साथ ही  ₹1 करोड़, ₹50 लाख, ₹10 लाख और ₹5 लाख तक के इनाम भी घोषित किए गए हैं। लॉटरी का प्रथम पुरस्कार B566370 नंबर की टिकट का लगा है, और इस टिकट को खदीदने वाले को 10 करोड़ रुपये मिलेंगे। इसके साथ ही लुधियाना के व्यक्ति का दूसरा एक करोड़ रुपए का ईनाम निकला है। आपको बता दें कि पंजाब के लॉटरी इतिहास में पहली बार पंजाब सरकार द्वारा इतने अधिक ईनामों की राशि रखी गई थी। इस कारण लोगों में लोहड़ी मकर संक्रांति बम्पर-2025 को लेकर भारी उत्साह था। 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!