IT कांस्टेबलों की भर्ती से जुड़ी अहम खबर, चुनाव आचार संहिता के कारण स्थगित हो गया था टैस्ट

Edited By Kalash,Updated: 11 Jun, 2024 03:17 PM

important news related to the recruitment of it constables

चंडीगढ़ पुलिस ने आचार संहिता के चलते 144 कॉन्स्टेबल एग्जीक्यूटिव (आई.टी.) का फिजिकल टैस्ट स्थगित कर दिया था।

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ पुलिस ने आचार संहिता के चलते 144 कॉन्स्टेबल एग्जीक्यूटिव (आई.टी.) का फिजिकल टैस्ट स्थगित कर दिया था। चंडीगढ़ पुलिस विभाग ने लिखित परीक्षा का परिणाम जारी करने के बाद 27 मार्च से फिजिकल टैस्ट शुरू होने थे। लोकसभा चुनाव के चलते आचार संहिता लग गई और 144 कॉन्स्टेबल एग्जीक्यूटिव (आई.टी.) की भर्ती प्रकिया रोक दी गई थी। 

अब आचार संहिता हटने के बाद जल्द फिजिकल टेस्ट की तारीख घोषित की जा सकती है। इसे लेकर भर्ती बोर्ड के अधिकारी डी.जी.पी. के साथ चर्चा के बाद फिजिकल टैस्ट की तारीख घोषित कर देंगे। आई.टी. कांस्टेबलों की तैनाती सैक्टर-18 स्थित साइबर ऑप्रेशंस एंड सिक्योरिटी में तैनात होंगे। सैक्टर-18 स्थित साइबर ऑप्रेशंस एंड सिक्योरिटी में अभी डिफेंस रिसर्च एवं डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (डी.आर.डी.ओ.) शुरू में सैंटर को संचालित किया जा रहा है। आई.टी. कांस्टेबल भर्ती होने के बाद प्रशिक्षण देने के बाद तैनाती होगी। पहले तीन साल तक डी.आर.डी.ओ. ही सैंटर में काम करेगा। इसके बाद सैंटर को चंडीगढ़ पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा।

पड़ोसी राज्यों के साइबर अपराधों का सुलझाने का काम करेंगे

चंडीगढ़ पुलिस के आई.टी. कांस्टेबल साइबर ऑप्रेशंस एंड सिक्योरिटी में बैठकर नॉर्थ रिजन में होने वाले साइबर अपराध के केसों को सुलझाएंगे। जटिल साइबर अपराध सुलझाने, फॉरेंसिक जांच और साइबर अपराध के प्रति सुरक्षा प्रदान करना होगा। साइबर केसों को सुलझाने के लिए पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश जैसे पड़ोसी राज्यों को जानकारी का आदान-प्रदान करना आसान होगा। चंडीगढ़ ज्वाइंट साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन टीम का नोडल सेंटर है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!