Edited By Urmila,Updated: 18 Jul, 2022 12:22 PM

भ्रष्टाचार मामले में पूर्व मंत्री संगत सिंह गिलजियां को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने बड़ी राहत दी है।
चंडीगढ़ (हांडा): भ्रष्टाचार मामले में पूर्व मंत्री संगत सिंह गिलजियां को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने बड़ी राहत दी है। संगत सिंह गिलजियां को राहत देते हुए अदालत ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। इस मामले की अगली सुनवाई 25 जुलाई को होगी, तब तक संगत सिंह गिलजियां की गिरफ्तारी रोक दी गई है
उल्लेखनीय है कि विजिलेंस ने भ्रष्टाचार मामले में संगत सिंह गिलजियां के भतीजे दलजीत सिंह गिलजियां को गिरफ्तार किया था। यह भी बताने योग्य है कि पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के मामले में कांग्रेस के पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत के साथ संगत सिंह गिलजियां को वन घोटाले में नामजद किया था, जिसके बाद उन पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही थी। इस मामले में साधु सिंह धर्मसोत की गिरफ्तार हो चुकी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here