पंजाब कैबिनेट ने फतेह सिंह और सुमेर सिंह को बनाया DSP

Edited By Vaneet,Updated: 09 Jan, 2020 07:17 PM

important decision punjab cabinet fateh brar and major sumir made dsp

पंजाब मंत्रिमंडल ने विशेष केस के तौर पर पर्वतारोही फतेह सिंह बराड़ और पूर्व सैनिक मेजर सुमीर सिंह को ....

चंडीगढ़: पंजाब मंत्रिमंडल ने विशेष केस के तौर पर पर्वतारोही फतेह सिंह बराड़ और पूर्व सैनिक मेजर सुमीर सिंह को राज्य पुलिस में डी.एस.पी. के तौर पर नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। इस आशय का निर्णय मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया। सबसे कम उम्र के पर्वतारोहियों में से एक बराड़ 16 साल 9 महीने की उम्र में 21 मई, 2013 को विश्व की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़े थे तथा मेजर सुमीर सिंह सरहद पार के कई आपरेशनों में शामिल हुए और 9 पी.ए.आर.ए. फोर्स द्वारा सरहद पार किए सर्जीकल ऑपरेशनों में आतंकवादियों का खात्मा करने में भी अहम भूमिका निभाई। 

मेजर सुमीर सिंह के मामले में पंजाब पुलिस सेवा नियम-1959 में ढील देने का फैसला किया है जिससे उनकी डी.एस.पी. के तौर पर सीधी भर्ती की जा सके। भारतीय सेना में उनकी शानदार सेवाओं के सम्मुख पुलिस विभाग ने विशेष तौर पर आतंकवादियों द्वारा राज्य में आतंकवाद को पुनर्जीवित करने की कोशिशों के मद्देनजर उसकी सेवाएं हासिल करने की इच्छा जाहिर की है। विभाग ने यह महसूस किया कि ऐसे व्यक्तियों को पुलिस में भर्ती करने की जरूरत है जिनको आतंकवाद से निपटने, खुफिया जानकारी एकत्रित करने, अपहरण सम्बन्धी बचाव कार्यों संबंधी गहरी जानकारी और बढिय़ा तजुर्बा हो। 

इसके अलावा ऐसे होनहार अफसरों की सेवाएं पंजाब पुलिस के विभिन्न रैंकों के मुलाजिमों को प्रशिक्षण मुहैया करवाने के मंतव्य के लिए भी जरूरी हैं जिससे उनको ऐसे ऑपरेशनों के लिए और ज्यादा कुशल बनाया जा सके। ज्ञातव्य है कि मेजर सुमीर सिंह 9 पी.ए.आर.ए. स्पैशल फोर्स रेजीमेंट में तैनात थे और उन्होंने बहुत से आतंकवाद विरोधीऑपरेशनों में हिस्सा लिया। उनके पास जम्मू-कश्मीर में 8 साल से अधिक समय आंतकवाद से निपटने का अच्छा तजुर्बा है। उनकी शानदार सेवाओं के लिए 2017 में राष्ट्रपति ने सेना मैडल (बहादुरी) से सम्मानित किया गया था।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!