Video: घर में निकाली जा रही थी अवैध शराब, भट्टी का था पानी वाली टैंकी से डायरेक्ट कनेक्शन

Edited By Vaneet,Updated: 19 Jul, 2019 05:09 PM

शराब बेचने के लिए तस्कर कई तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। ऐसा ही मामला फाजिल्का के गांव रमाकोट में सामने आया जहां एक घर में हाईटैक तरीके के साथ शराब की...

फाजिल्का: शराब बेचने के लिए तस्कर कई तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। ऐसा ही मामला फाजिल्का के गांव रमाकोट में सामने आया जहां एक घर में हाईटैक तरीके के साथ शराब की तस्करी बड़े स्तर पर की जाती थी और लंबे समय से किसी को इसकी कानो-कान खबर नहीं थी। वीडियो में दिखाई दे रहा यह घर राकेश कुमार नाम के व्यक्ति का है। 

जिसके घर में रखी पानी की टैंकियों में शराब भरी हुई है। इतना ही नहीं घर में लगाई पाईपों को शराब की टैंकियों के साथ जोड़ा गया था जिससे शराब घर में लगी टूटियों में आती थी और टैंकियों को भरने के लिए कनेक्शन सीधा शराब की भट्टी से दिया गया था। गुप्त सूचना मिलने पर जब पुलिस ने यहां रेड की तो यहां से भारी मात्रा में शराब बनाने का सामन बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है अभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बहार बताए जा रहे हैं। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!