IAS वी.के. सिंह ने Special Chief Secretary का पदभार संभाला, कई अहम पदों पर काम करने का अनुभव

Edited By Neetu Bala,Updated: 01 Jan, 2024 02:38 PM

ias v k singh took over as special chief secretary has experience

पंजाब के सी.एम. भगवंत मान के स्पेशल चीफ सेक्रेटरी के तौर पर चुने गए वरिष्ठ आई.ए.एस. अफसर विजय कुमार सिंह ने आज नए साल के पहले दिन अपना पदभार संभाल लिया है।

पंजाब डेस्कः पंजाब के सी.एम. भगवंत मान के स्पेशल चीफ सेक्रेटरी के तौर पर चुने गए वरिष्ठ आई.ए.एस. अफसर विजय कुमार सिंह ने आज नए साल के पहले दिन अपना पदभार संभाल लिया है। पदभार संभालने के बाद विजय कुमार ने एक बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें वह पहले दिन ही अपने कर्त्तव्यों को लेकर हरकत में नजर आए। उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि सी.एम. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में नीतियां जनता तक पहुंचाना उनकी प्रमुख्ता रहेगी। उन्होंने कहा कि लोगों को स्वच्छ, कुशल, प्रभावी, उत्तरदायी और पारदर्शी प्रशासन प्रदान करने पर प्रमुख जोर दिया जाएगा। इस मौके पर राज्य सरकार के कई अधिकारी मौजूद थे। विजय कुमार ने कहा कि पंजाब सरकार के निर्देशों पर शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, औद्योगिक विकास और अन्य जैसे प्रमुख क्षेत्रों पर जोर दिया जाएगा व लोगों को नागरिक केंद्रित सेवाओं का लाभ मिलेगा।

आप की जानकारी के लिए बता दें कि विजय कुमार मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं और 1990 बैच के पंजाब कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। उन्हें पंजाब सरकार और केंद्र सरकार में कई अहम पदों पर कार्य करने का लंबा अनुभव प्राप्त है। उन्होंने 33 सालों से पंजाब और केंद्र सरकार के कई अहम विभागों में अपनी सेवाएं दी हैं। उन्होंने केंद्र सरकार के टेक्सटाइल विभाग में स्पेशल चीफ सेक्रेटरी के रूप में काम किया है। इसके अलावा उन्होंने केंद्र सरकार के र्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर भी अपनी सेवाएं दी हैं। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!