विदेश जाने के चाहवान दें ध्यान! कहीं आप भी न बन जाएं शिकार

Edited By Sunita sarangal,Updated: 16 Dec, 2025 05:17 PM

hoshiarpur fraud case

फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

टांडा उड़मुड़(पंडित): टांडा पुलिस ने हरियाणा के एक व्यक्ति के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के लिए वर्क परमिट दिलाने के नाम पर गांव खोखर के एक व्यक्ति, उसकी पत्नी और चाचा के बेटे से 18 लाख 31 हजार रुपए की ठगी करने का केस दर्ज किया है।

टांडा थाना प्रमुख गुरिंदरजीत सिंह नागरा ने बताया कि पुलिस ने यह केस ठगी का शिकार हुए गांव खोखर के गुरशरण सिंह पुत्र सुरिंदर सिंह की शिकायत के आधार पर करनदीप सिंह पुत्र अवतार सिंह निवासी रतिया फतेहाबाद (हरियाणा) के खिलाफ दर्ज किया है। अपने बयान में गुरशरण ने आरोप लगाया कि इस आरोपी ने उन्हें वर्क परमिट के बदले नकली दस्तावेज दिए। बाद में उसके पैसे वापस नहीं किए। शिकायत मिलने के बाद डी.एस. पी. टांडा दविंदर सिंह बाजवा द्वारा की गई जांच के बाद अब पुलिस ने केस दर्ज किया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!