Edited By Urmila,Updated: 29 Aug, 2026 03:15 PM

फगवाड़ा के चंडीगढ़ बाईपास पर गांव खंगूड़ा कट के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार कार पुल की रेलिंग से टकराने के बाद सड़क किनारे खेतों में जा गिरी।
फगवाड़ा (सोनू) : फगवाड़ा के चंडीगढ़ बाईपास पर गांव खंगूड़ा कट के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार कार पुल की रेलिंग से टकराने के बाद सड़क किनारे खेतों में जा गिरी। हादसे में कार सवार करीब आधा दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, कार सवार सभी लोग ब्यास डेरा से माथा टेककर बलाचौर की ओर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान फगवाड़ा के खंगूड़ा कट के पास कार हादसे का शिकार हो गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, चालक को झपकी आने के कारण यह हादसा होने की बात सामने आ रही है।
हादसे की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम और विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल के बेटे मौके पर पहुंचे। राहगीरों और सुरक्षा टीम की मदद से घायलों को कार से बाहर निकाला गया। इसके बाद सभी घायलों को एम्बुलेंस के जरिए सिविल अस्पताल फगवाड़ा पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उन्हें मेहता बाईपास पर चंडीगढ़ की तरफ करीब तीन किलोमीटर दूर सड़क हादसा होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लेते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here