बीच सड़क खौफनाक वारदात: पुजारी को घेरकर डिजिटल लूट, लोगों में डर का माहौल

Edited By Urmila,Updated: 24 Aug, 2026 03:29 PM

horrific incident in the city

बरनाला के बाजाखाना रोड पर स्थित ड्रेन के पुल के पास एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां लुटेरों ने नई तकनीक का इस्तेमाल करते हुए एक पुजारी से लूटपाट की।

बरनाला (विवेक सिंधवानी, रवि): बरनाला के बाजाखाना रोड पर स्थित ड्रेन के पुल के पास एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां लुटेरों ने नई तकनीक का इस्तेमाल करते हुए एक पुजारी से लूटपाट की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बालाजी मंदिर बाजाखाना रोड के पुजारी के अनुसार, वह शाम करीब साढ़े 6 बजे पाठ-पूजा करने के बाद अपनी एक्टिवा स्कूटी पर मंदिर की ओर लौट रहे थे। जब वह बाजाखाना रोड पर कोल्ड स्टोर और ड्रेन के पुल के पास पहुंचे तो पीछे से आई एक सफेद रंग की कार ने उनकी स्कूटी के आगे अचानक गाड़ी लगाकर रास्ता रोक दिया।

कार से उतरे दो अज्ञात व्यक्तियों ने पुजारी को जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि उनके पास जो भी सामान है, वह तुरंत उनके हवाले कर दें। इसके बाद आरोपियों ने पुजारी का मोबाइल फोन जबरदस्ती छीन लिया। बदमाशों ने धमकी के बल पर मोबाइल में मौजूद गूगल पे एप्लीकेशन के माध्यम से अपने खाते में पहले 20 हजार रुपये और फिर 15 हजार रुपये, यानी कुल 35 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

शहर के व्यस्त इलाके में शाम के समय हुई इस अनोखी लूट की घटना से स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में डर का माहौल है। पुजारी ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और उनकी रकम वापस दिलाने की मांग की है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!