पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए आई हथियारों और हेरोइन की खेप, खेत से 3 पिस्तौल बरामद

Edited By Vatika,Updated: 10 Nov, 2026 03:52 PM

heroin drugs

पंजाब के सीमावर्ती इलाके में नशा तस्करी और हथियारों की सप्लाई के खिलाफ पुलिस और BSF को बड़ी सफलता

डेरा बाबा नानक (हरजिंदर सिंह गोराया): पंजाब के सीमावर्ती इलाके में नशा तस्करी और हथियारों की सप्लाई के खिलाफ पुलिस और BSF को बड़ी सफलता मिली है। 

डेरा बाबा नानक पुलिस और BSF की 27वीं बटालियन ने संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान गांव तलवंडी गोराया के एक किसान के खेत से हथियारों और हेरोइन की खेप बरामद की है। शुरुआती जांच के मुताबिक, यह सामान पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजा गया था। जानकारी के अनुसार, सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान के दौरान खेतों से 3 पिस्तौल, 6 मैगजीन और 1 किलो 900 ग्राम हेरोइन बरामद की।

माना जा रहा है कि तस्करों ने ड्रोन के जरिए यह खेप भारतीय सीमा में पहुंचाई थी। इस बरामदगी को सीमावर्ती इलाके में नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई रोकने की दिशा में बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियां अब इस मामले की आगे जांच कर रही हैं, ताकि खेप के पीछे सक्रिय तस्करी नेटवर्क और इसमें शामिल लोगों का पता लगाया जा सके।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!