कैप्टन का अपने मंत्रियों पर नहीं है कंट्रोलःचीमा

Edited By swetha,Updated: 20 Jun, 2019 11:35 AM

harpal cheema

पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र के कंट्रोल में नहीं है। उक्त शब्द विधानसभा में विरोधी दल के नेता हरपाल चीमा ने कहे।

बरनालाः पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र के कंट्रोल में नहीं है। उक्त शब्द विधानसभा में विरोधी दल के नेता हरपाल चीमा ने कहे। उन्होंने कहा कि नवजोत सिद्धू तथा ओ.पी. सोनी अगर विभाग नहीं संभाल रहे तो कैप्टन को किसी युवा विधायक को मंत्री बना देना चाहिए। पंजाब में इस समय धान की रोपाई का समय है।

किसानों को बिजली की आवश्यकता पर पंजाब में बिजली मंत्री ही नहीं है। इस कारण किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कैप्टन साहब को इस तरफ ध्यान देना चाहिए । गौरतलब है कि सिद्धू तथा सोना के बागी होने के बाद विरोधी दल कैप्टन सरकार पर हमले करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रहा। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!