मुख्यमंत्री को लेकर बोले हरीश रावत, 'शेर शेर रहता है, कभी बूढ़ा नहीं होता’

Edited By Vatika,Updated: 24 Jul, 2021 10:00 AM

harish rawat speaking about the chief minister

पंजाब कांग्रेस भवन में पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत ने मुख्यमंत्री अमरेंद्र सिंह को लेकर कहा कि शेर-शेर रहता है

चंडीगढ़(अश्वनी कुमार): पंजाब कांग्रेस भवन में पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत ने मुख्यमंत्री अमरेंद्र सिंह को लेकर कहा कि शेर-शेर रहता है, कभी बूढ़ा नहीं होता। शेर मन का भी राजा होता है, इसलिए उसे राजा कहा जाता है इसलिए मुख्यमंत्री अब आगे-पीछे कुछ नहीं देखते हुए केवल 2022 देखेंगे ताकि देश के तमाम कांग्रेसजन यह देख सकें कि जीत का रास्ता कैसे तय किया जाता है। 

रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री अमरेंद्र सिंह ने जिस नौजवान का कभी बचपन में हाथ पकड़ा होगा, आज उसी नौजवान के नेतृत्व में कांग्रेस हाईकमान ने मुख्यमंत्री पर यह जिम्मेदारी डाल दी है कि 2022 में पंजाब कांग्रेस की जीत तय करें। रावत ने कहा कि कांग्रेस परंपराओं के दम पर आगे बढ़ती है और इसी परंपरा के झंडे को लेकर कांग्रेस आगे बढ़ते हुए आज भी जवान है। कांग्रेस की परंपरा सबको साथ लेकर चलने की है। यही जिम्मेदारी अब पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर नवजोत सिंह सिद्धू की है।

उम्मीद है कि एक जवान कंधे के तौर पर सिद्धू यह जिम्मेदारी निभाने का कार्य करेंगे।  उन्होंने कहा कि उनकी कामना है कि कै. अमरेंद्र सिंह के नेतृत्व में पंजाब में दोबारा कांग्रेस की सरकार बने। उत्तराखंड में भी कांग्रेस की जीत का परचम लहराए ताकि 2024 में कांग्रेस की देश में जीत का रास्ता तय हो सके। रावत ने कहा कि कैप्टन ऐसे व्यक्तित्व हैं, जिनकी तरफ कांग्रेसी प्रेरणा की तरह देखते हैं। जिस तरह मुख्यमंत्री अमरेंद्र सिंह ने किसानी की लड़ाई लड़ी, पंजाब जैसे सीमांत राज्य के जरिए देश की सुरक्षा का संदेश देने का काम किया, उसके लिए उन्हें धन्यवाद देना चाहता हूं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!