हलवारा एयरपोर्ट को लेकर बड़ी अपडेट, फ्लाइट शुरू करने के लिए AAI व एयरफोर्स से मिली हरी झंडी

Edited By Urmila,Updated: 15 Feb, 2026 01:47 PM

halwara airport ludhiana

पी.एम. नरेंद्र मोदी द्वारा 1 फरवरी को उद्घाटन करने के बाद हलवारा एयरपोर्ट से फ्लाइट शुरू करने के लिए कवायद तेज हो गई है।

लुधियाना (हितेश): पी.एम. नरेंद्र मोदी द्वारा 1 फरवरी को उद्घाटन करने के बाद हलवारा एयरपोर्ट से फ्लाइट शुरू करने के लिए कवायद तेज हो गई है जिसे लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है कि एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ए.ए.आई.) व एयरफोर्स से हरी झंडी मिल गई है।

हालांकि उद्घाटन के समय से ही मार्च के पहले हफ्ते से फ्लाइट शुरू होने की बात सुनने को मिल रही है जिसमें शुरुआती दौर में दिल्ली के लिए दिन में 2 फ्लाइट के अप-डाऊन होने की चर्चा है जिसके लिए सबसे पहले एयरफोर्स स्टेशन में एयरपोर्ट बनने की वजह से उनकी क्लीयरेंस ली गई है, उसके बाद ए.ए.आई. द्वारा फ्लाइट के स्लॉट अलॉट करने की सूचना है जिसके आधार पर एयर इंडिया की टीम द्वारा एयरपोर्ट पर पहुंचकर ऑफिस बनाने के लिए जगह मार्क करने के अलावा फ्लाइट शुरू करने की अन्य तैयारियां तेज कर दी गई है लेकिन इस संबंध में अब तक किसी विभाग द्वारा फ्लाइट के शैड्यूल के बारे में आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है।

शैड्यूल को लेकर यह हो रही है चर्चा

-पहली फ्लाइट सुबह 7 बजे हलवारा आएगी और 7.40 बजे वापस दिल्ली जाएगी।
-दूसरी फ्लाइट दोपहर को 3 बजे हलवारा आएगी और 3.40 बजे वापस दिल्ली जाएगी ।
-1.20 घंटे के भीतर तय होगी हलवारा से दिल्ली तक की दूरी।

जीरो विजीबिलिटी के बावजूद फ्लाइट के संचालन में नही आएगी रुकावट

भले ही साहनेवाल एयरपोर्ट से भी 2017 में दिल्ली तक की फ्लाइट शुरू की गई थी लेकिन यह फ्लाइट कभी भी रैगुलर नही चल पाई जिसका साहनेवाल एयरपोर्ट पर इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी व लो विजिबिलिटी की समस्या को माना जा रहा है जिसके मद्देनजर हलवारा एयरफोर्स स्टेशन में ही एयरपोर्ट बनाने का फैसला किया गया है जहां का रनवे एयरबस ए-321 और बोइंग-737 जैसे कमर्शियल विमानों के टेक ऑफ और लैंडिंग के लिए पर्याप्त है। इसके अलावा कैट-2 व आई.एल.एस. सिस्टम की वजह से घने कोहरे के दौरान जीरो विजिबिलिटी के बावजूद भी आसानी से फ्लाइट का संचालन हो सकता है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!