जगन्नाथ पुरी में गुरु श्री नानक देव स्थल सुरक्षित: लोंगोवाल

Edited By Vatika,Updated: 19 Sep, 2019 06:23 PM

guru nanak dev site secured in jagannath puri longowal

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रधान भाई गोबिन्द सिंह लोंगोवाल ने गुरुवार को कहा कि ओडिशा के जगन्नाथ पुरी स्थित श्री गुरु नानक देव जी से सम्बन्धित

अमृतसरः शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रधान भाई गोबिन्द सिंह लोंगोवाल ने गुरुवार को कहा कि ओडिशा के जगन्नाथ पुरी स्थित श्री गुरु नानक देव जी से सम्बन्धित स्थान बिल्कुल सुरक्षित हैं और इसे नुकसान पहुंचने संबंधित भ्रामक प्रचार किया जा रहा है।

भाई लोंगोवाल ने एसजीपीसी की ओर से ओडिशा भेजे गए प्रतिनिधिमंडल द्वारा दी गयी जानकारी के आधार पर स्पष्ट किया कि जगन्नाथ पुरी में किसी भी यादगार या गुरुद्वारा को गिराया नहीं गया है बल्कि उच्चतम न्यायालय के आदेश अनुसार इस स्थान को खूबसूरत बनाने के लिए कारर्वाई की गयी है। प्रतिनिधि मंडल में समिति के सदस्य गुरमीत सिंह बूह, हरजाप सिंह सुलतानविंड और उपसचिव सकत्तर सिंह शामिल थे। एसजीपीसी प्रधान ने बताया कि स्थानीय प्रशासन ने भी प्रतिनिधिमंडल को विश्वास दिलाया है कि किसी भी ऐतिहासिक स्थान के साथ छेड़छाड़ नहीं की जाएगी, बल्कि इसकी सुरक्षा के लिए और भी पुख़्ता इंतज़ाम किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि कुछ शरारती लोग जानबूझकर अपने निजी स्वार्थ के ख़ातिर सिख गुरुद्वारों के विरुद्ध प्रचार कर रहे हैं, जिनसे संगत को सचेत रहना चाहिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर भ्रामक प्रचार करना बंद नहीं किया तो ऐसा करने वालों के खिलाफ कानूनी कारर्वाई की जाएगी। भाई लोंगोवाल ने कहा कि ओडिशा सरकार द्वारा एसजीपीसी के सुझाव अनुसार ही जगन्नाथ पुरी में स्थित श्री गुरुनानक देव जी से संबंधित स्थल की कारसेवा करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि इससे सम्बन्धित शिरोमणि समिति ओडिशा सरकार के साथ लगातार संपकर् में है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!