Punjab: महिलाओं के लिए आ गई Good News, मान सरकार ने लिया बड़ा फैसला

Edited By Kalash,Updated: 19 Dec, 2024 02:36 PM

good news for women in punjab

राज्य की लड़कियों और महिलाओं को भी अधिक से अधिक आगे आने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए अवसर प्रदान करना है।

फरीदकोट : जिला प्रशासन द्वारा 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' अभियान के तहत जिले की लड़कियों को अधिक से अधिक सरकारी सुविधाओं का लाभ देने, उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान करने, उनकी मुफ्त स्वास्थ्य जांच और अन्य सरकारी सुविधाओं के बारे में जानकारी देने के लिए नेहरू स्टेडियम फरीदकोट में 19 दिसंबर को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इसमें कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगी और उनके साथ फरीदकोट से विधायक गुरदित सिंह सेखों भी शामिल होंगे। यह जानकारी डिप्टी कमिश्नर विनीत कुमार ने दी।      

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि पंजाब सरकार का मुख्य लक्ष्य राज्य और राज्य के लोगों का विकास करना है, वहीं राज्य की लड़कियों और महिलाओं को भी अधिक से अधिक आगे आने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए अवसर प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' अभियान के तहत जिले की लड़कियों/महिलाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से उन्हें खेल किटें देने के उद्देश्य से कैंप लगाया जा रहा है। उन्होंने जिले की लड़कियों/महिलाओं को इस कैंप का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

जिला प्रोग्राम अधिकारी रतनदीप संधू ने बताया कि जिले की लड़कियों का 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' अभियान के तहत आयोजित विशेष कैंप में 10 कंपनियों द्वारा इंट्रव्यू लिया जाएगा और मौके पर ही लड़कियों को रोजगार उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके साथ ही 22 डॉक्टरों की टीम मौके पर मौजूद लड़कियों/महिलाओं का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण करेगी। जिला प्रशासन 224 लड़कियों को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से खेल किट देगा। उन्होंने जिले की महिलाओं/लड़कियों को अपील की है कि वह जिला प्रशासन द्वारा लगाए जा रहे इस कैंप का अधिक से अधिक लाभ लें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

   

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!