पंजाब में फिर चली अंधाधुंध गोलियां, थाने के पास ही लड़कों ने...

Edited By Kalash,Updated: 30 Jun, 2025 01:45 PM

firing in punjab

देर रात फरीदकोट के थाना सदर के पास गोलियां चलने का मामला सामने आया है।

फरीदकोट (जगतार): देर रात फरीदकोट के थाना सदर के पास गोलियां चलने का मामला सामने आया है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कार क्रॉसिंग करने को लेकर युवकों में झड़प हो गई।  मामला इतना बढ़ गया कि युवकों के बीच गोलियां चल गईं। इस मामले में फरीदकोट पुलिस द्वारा कार्रवाई शुरू कर दी गई है पर अभी तक दोनों ओर से कोई भी शिकायत सामने नहीं आई है।    

इस संबंध में बात करते हुए डी.एस.पी. जगतार सिंह ने बताया कि रात करीब 9.30 बजे मोहल्ला मयखाना निवासी एक युवक खाना खाकर आ रहा था, तभी उसका दूसरे कार चालक से कार क्रॉसिंग को लेकर विवाद हो गया और उसने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से फायरिंग कर दी। फिलहाल इस मामले में उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली है, लेकिन उनकी ओर से कार्रवाई की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!