जेल में बंद कैदियों से मिलने आई 3 महिलाएं गिरफ्तार, बरामद हुआ ये सामान

Edited By Kalash,Updated: 23 Jun, 2025 04:53 PM

3 women arrest

जेल में बंद अपने पतियों से मिलने तथा उन्हें कपड़े आदि देने आई थी।

फरीदकोट (राजन): स्थानीय जेल में बंद कैदियों से मिलने आई 3 महिलाओं के खिलाफ 9 सिम और नशीले पदार्थ बरामद होने के बाद मामला दर्ज किया गया है। जेल के सहायक अधीक्षक जसप्रीत सिंह ने बताया कि रूबी पत्नी रणजीत सिंह निवासी लुधियाना तथा ममता रानी पत्नी गुरभिंदर सिंह निवासी फाजिल्का जेल में बंद अपने पतियों से मिलने तथा उन्हें कपड़े आदि देने आई थी। जब सुरक्षा कर्मियों ने कपड़ों की जांच की तो उनके पास से 9 सिम बरामद होने पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। 

दूसरे मामले में कोटकपूरा के जीवन नगर निवासी किरणदीप कौर जब जेल में बंद अपने पति सूरज सिंह को कपड़े देने के लिए मिलने आई तो जांच करने पर कपड़ों में से 3.18 ग्राम सफेद नशीला पाउडर बरामद हुआ। जेल अधिकारी ने बताया कि पूछताछ करने पर दोषन ने बताया कि यह नशीला पाउडर कैदी जसपाल सिंह के कहने पर लाया गया था, जिस पर किरणदीप कौर, उसके पति सूरज सिंह तथा कैदी जसपाल सिंह के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!