पेंशन धारकों के लिए अच्छी खबर, मुख्यमंत्री ने जारी किए ये निर्देश

Edited By Tania pathak,Updated: 14 Aug, 2020 04:21 PM

good news for pension holders chief minister issued these instructions

इससे लॉकडाउन के दौरान आर्थिक संकट से जूझ रहे लाभपातरियों को राहत मिलेगी...

चंडीगढ़: पंजाब में कोरोना वायरस के चलते पहले ही कई तरीके के आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। लॉकडाउन के कारण चरमराती अर्थव्यवस्था 
 के कारण पंजाब में पेंशन में देरी हो रही थी जिस से लोगों को बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के दिशा -निर्देशों पर आज पेंशन धारकों को बड़ी राहत मिली है। मिली जानकारी अनुसार वित्त विभाग की तरफ से जुलाई महीने के लिए लाभपातरियो को सामाजिक सुरक्षा पेंशन और ओर वित्तीय मदद हित 189.34 करोड़ रुपए जारी किये हैं। जानकारी देते हुए एक सरकारी वक्ता ने बताया कि यह रकम जल्दी ही सीधे तौर पर 25.25 लाख लाभपातरियो जिन में बुज़ुर्ग, विधवा और बेसहारा, आश्रित बच्चे और दिव्यांग व्यक्ति शामिल हैं, के खातों में डाल दी जायेगी। 

विवरण देते हुए वक्ता ने बताया कि 17.05 लाख बुज़ुर्ग को 127.80 करोड़ रुपए, 4.65 लाख विधवा और बेसहारा को 34.90 करोड़ रुपए, 1.51 लाख आश्रित बच्चों को 11.37 करोड़ रुपए और 2.04 लाख दिव्यांग व्यक्तियों को 15.27 करोड़ रुपए की बांटे जाएंगे। कोविड -19 महामारी के मद्देनज़र लोगों को आ रही मुश्किलों में जुलाई महीने की अगस्त दौरान अदा की पेंशन सामाजिक सुरक्षा स्कीमों के अंतर्गत बचत खातों में सीधे तौर पर ट्रांसफर कर दी जायेगी। इससे लॉकडाउन के दौरान  आर्थिक संकट से जूझ रहे लाभपातरियों को राहत मिलेगी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!