Edited By Kamini,Updated: 09 Dec, 2024 01:10 PM

जिले के भीषण हादसे में एक लड़की मौत होने की खबर है।
फिरोजपुर: जिले के भीषण हादसे में एक लड़की मौत होने की खबर है। जिले सीमावर्ती गांव नवां बारे के में तेज रफ्तार व लापरवाही से आ रहे एक मोटरसाइकिल चालक ने पैदल जा रही एक लड़की को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस हादसे के दौरान लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक लड़की के पिता जसवंत सिंह पुत्र प्रीतम सिंह निवासी गांव नवां बारे के बयानों के आधार पर थाना सदर फिरोजपुर की पुलिस ने मोटरसाइकिल चालक एकम पुत्र अंग्रेज सिंह निवासी बस्ती आवा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसके खिलाफ फिरोजपुर शहर में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए एचसी परमजीत सिंह ने बताया कि लड़की के पिता ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि उनकी 18 वर्षीय बेटी सुखमनी गांव के पास के चौक से सड़क पर पैदल चल रही थी, तभी नामजद व्यक्ति ने तेज रफ्तार और लापरवाही से स्प्लेंडर मोटरसाइकिल चलाते हुए उसे टक्कर मार दी, जिसके वह गंभीर घायल हो गई। पुलिस ने लड़की का पोस्टमॉर्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया। लड़की की मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here