फिरोजपुर में बाढ़ का कहर, खुद मैदान में उतरे तहसीलदार, बने बाढ़ प्रभावितों के मसीहा

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 28 Aug, 2025 06:49 PM

tehsildar himself came to the field and became

फिरोजपुर जिले के कई गांव बाढ़ के कारण बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।

जीरा/फिरोजपुर :  फिरोजपुर जिले के कई गांव बाढ़ के कारण बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। नदियों और नहरों के उफान से सैकड़ों घरों में पानी घुस गया है, जहां लोग अपने घर-आंगन छोड़कर सुरक्षित जगहों की तलाश में हैं। इस गंभीर स्थिति में जीरा के तहसीलदार सतविंदर सिंह खुद मैदान में उतरकर लोगों के लिए मसीहा बन गए। उन्होंने अपनी टीम के साथ मिलकर बुजुर्गों और बच्चों को बाढ़ के पानी से निकालकर सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि जिले के कई हिस्सों में खेत खाली हो गए हैं, घरों में पानी खड़ा है और पशुपालकों को सबसे ज्यादा नुकसान झेलना पड़ रहा है। एक पीड़ित परिवार के सदस्य ने कहा – “जब सरकारी अधिकारी खुद जान जोखिम में डालकर हमारी मदद के लिए आगे आते हैं, तो हमें लगता है कि हम अकेले नहीं हैं।”

फिरोजपुर के बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत कार्य जारी हैं। 2,000 से अधिक लोगों को राहत केंद्रों में शिफ्ट किया गया है और 12 राहत कैंप स्थापित किए गए हैं। लोगों का कहना है कि सरकारी मदद से भी ज्यादा उन्हें हौसला तब मिलता है, जब अधिकारी सीधे मैदान में उतरकर इंसानियत की सेवा करते हैं।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!