बहला-फुसला कर दिया शादी का झांसा और फिर लड़की के साथ कर डाली ये हरकत!

Edited By Paras Sanotra,Updated: 26 Jul, 2023 05:53 PM

girl accused the young man of rape

लड़कियों के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म के मामले दिन-प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे हैं।

जालंधर: लड़कियों के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म के मामले दिन-प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे हैं। हालांकि पुलिस प्रशासन ऐसी हरकत करने वाले हैवानों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई करने का दावा करता है। इसके बावजूद भी ऐसे मामलों पर रोक नहीं लग रही है और आपराधिक तत्वों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं। अब ऐसा ही एक हैवानियत का मामला जालंधर की काजी मंडी से सामने आया है।

मिली जानकारी के अनुसार एक लड़की द्वारा लड़के पर उसके साथ दुष्कर्म करने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि युवक ने युवती को अपनी बातों से बहला-फुसला कर उसे शादी का झांसा दिया और फिर उसके साथ घिनौनी हरकत की। पीड़ित लड़की के भाई के मुताबिक वह काजी मंडी के रहने वाले हैं। उसने बताया कि पकंज नाम के युवक निवासी अवतार नगर ने उसकी बहन को बहला-फुसला कर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले संबंधी शिकायत पुलिस को दे दी गई है और सिविल अस्पताल में पीड़िता का मेडिकल करवाने के बाद मामले में और खुलासे होने की संभावना है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!