कड़ी सुरक्षा के बीच कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस कोर्ट में पेश, बढ़ा पुलिस रिमांड

Edited By Vatika,Updated: 06 Jul, 2022 08:59 AM

gangster lawrence appears in court amid tight security

खरड़ के इंटेरोगेशन सेंटर से देर रात अमृतसर लाए गए पंजाबी गायक सिद्दू मूसेवाला

अमृतसर (संजीव): खरड़ के इंटेरोगेशन सेंटर से देर रात अमृतसर लाए गए पंजाबी गायक सिद्दू मूसेवाला हत्याकांड के मास्टरमाइंड कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को आज सुबह 7:10 पर कड़े सुरक्षा बंदोबस्त में जिला कचहरी लाया गया। जहां करीब डेढ़ घंटे की पेशी के उपरांत अमृतसर पुलिस को 5 दिन का रिमांड और बढ़ा दिया गया।

अब लॉरेंस बिश्नोई को 11 जुलाई को दोबारा अदालत में पेश किया जाएगा। लॉरेंस की सुरक्षा में 18 गाड़ियों के काफिले में शामिल दो बुलेटप्रूफ गाड़ियों में से एक में बिश्नोई को बिठाया गया था। अमृतसर के स्टेट ऑपरेशन सेल से शुरू हुआ काफिला जिला कचहरी पहुंचा। पुलिस का यह काफिला बिश्नोई को कचहरी से वापस एस एस ओ सी ले गया। यहां यह बताने योग्य है कि लॉरेंस बिश्नोई का रिमांड हासिल करने के लिए होशियारपुर, मोहाली, फाजिल्का व मोगा पुलिस भी अमृतसर आई हुई थी। जबकि अमृतसर पुलिस के चल रहे रिमांड को अदालत द्वारा बढ़ाया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!