पति की गैरमौजूदगी में घर में घुसकर महिला से किया गैंगरेप, शोर मचाने पर मुंह में डाला कपड़ा

Edited By Vatika,Updated: 02 Dec, 2020 12:13 PM

gangrape wirh women in amritsar

विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में थाना रमदास की पुलिस ने हरदेव सिंह व राणा सिंह के विरुद्ध केस दर्ज किया है।

अमृतसर(संजीव): विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में थाना रमदास की पुलिस ने हरदेव सिंह व राणा सिंह के विरुद्ध केस दर्ज किया है।

पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि विगत सुबह उसका पति काम पर गया था और वह घर में अकेली थी, इतने में उक्त दोनों आरोपी आए और उसे पूछने लगे कि उसका पति कहा है। जब उसने उन्हें बताया कि वह काम पर गया हुआ है तो उसी दौरान राणा सिंह उसे जबरदस्ती पकड़ कमरे में ले गया और बिस्तर पर डाल उसके साथ दुष्कर्म किया।

जब उसने शोर मचाया तो आरोपी हरदेव सिंह ने उसके मुंह में कपड़ा डाला और उसके बाद उसने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। दोनों आरोपी उसे धमकियां देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने विवाहिता की मैडीकल जांच करवा आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!