पंजाब में गैंगवार, इस इलाके में दिन-दिहाड़े चली गोलियां, एक युवक की मौ'त

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 05 Jun, 2025 05:36 PM

gang war in punjab bullets fired in broad daylight in this area

फिरोजपुर शहर के मक्खू गेट एरिया में आज दिन दिहाड़े फिल्मी अंदाज में गोलियां चली और इस फायरिंग में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई है।

फिरोजपुर  (कुमार) :  फिरोजपुर शहर के मक्खू गेट एरिया में आज दिन दिहाड़े फिल्मी अंदाज में गोलियां चली और इस फायरिंग में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। इस घटना को लेकर कुछ सीसीटीवी फुटेज सामने आई हैं जिसमें कुछ नकाबपोश और कई बिना मुंह ढके युवक खुलेआम मखू गेट के पास गोलियां चला रहे हैं और किसी के हाथ में एक और किसी के हाथ में दो पिस्टल थे। कुछ लोग इसे गैंगवार बता रहे हैं।

जानकारी के अनुसार मखू गेट एरिया में एक टैटू शॉप के पास यह गोलियां चली हैं । इस घटना की सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया के ग्रुपों पर खूब वायरल हो रही हैं और दिन दिहाड़े फिरोजपुर शहर में हुई इस घटना को देख कर लोगों में डर का माहौल बना हुआ है ।

सीसीटीवी फुटेज में एक सफेद रंग की कार, एक मोटरसाइकिल और एक स्कूटर की बरतो की जा रही दिखाई दे रही है। घटना के कुछ समय बाद ही पुलिस वहां पर पहुंच गई है और पुलिस द्वारा कार्यवाही करते इस बात का पता लगाया जा रहा है कि गोलियां चलाने वाले और मरने वाला युवक कौन है ?

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!