जबरदस्ती विवाहिता को पिलाई फिनाइल, 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Edited By Tania pathak,Updated: 03 Mar, 2021 11:26 AM

forcibly drank phenol to married woman case filed

महिला को जबरन फिनाईल पीला कर मारने की कोशिश करने वाले घर के ही चार व्यक्तियों खिलाफ

देवीगढ़ (नौगावें): थाना जुलकों की पुलिस ने एक महिला को जबरन फिनाईल पीला कर मारने की कोशिश करने वाले घर के ही चार व्यक्तियों खिलाफ पर्चा दर्ज किया है। इस संबंधी थाना जुलकों के प्रमुख इंस्पेक्टर हरमनप्रीत सिंह चीमा ने बताया कि देवीगढ़ की नेहा पत्नी अरविन्द मित्तल ने अपने ससुर परिवार खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है कि 23 फरवरी की रात उसके ससुर परिवार ने उसे जबरदस्ती जहरीली फिनाईल पिलाने की कोशिश की परन्तु उसने मुंह बंद कर लिया।

इस साजिश में उसका पति अरविन्द मित्तल, अजय पुत्र शिव कुमार, नंद रानी पत्नी शिव कुमार और रिछू पुत्र अरविन्द मित्तल शामिल था, जिन्होंने उस साथ मारपीट भी की। नेहा ने बताया कि उसने काफ़ी शोर मचाया और बचाव के लिए वह अंदर घुस गई।

फिर दरवाजा बंद करके अपने मां-बाप को फोन कर दिया। इस दौरान किसी ने पुलिस को फ़ोन किया। थाना पुलिस ने चार व्यक्तियों खिलाफ  मामला दर्ज करके कथित आरोपियों की खोज शुरू कर दी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!