CBI रेड के दौरान गाड़ी पर बरसे फूल, ढोल भी बजा... अब SHO पर गिरी गाज

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 07 Oct, 2026 06:56 PM

flowers showered on the car during the cbi raid now the axe falls on the sho

गांव घराचों में मुख्यमंत्री के ओ.एस.डी. राजवीर सिंह घुम्मन के आवास पर सी.बी.आई. द्वारा की गई छापेमारी के दौरान सी.बी.आई. की गाड़ी पर कुछ व्यक्तियों द्वारा फूल फेंकने का मामला एक पुलिस अधिकारी पर भारी पड़ गया है। इस मामले में संगरूर पुलिस द्वारा थाना...

संगरूर (विवेक सिंधवानी) : गांव घराचों में मुख्यमंत्री के ओ.एस.डी. राजवीर सिंह घुम्मन के आवास पर सी.बी.आई. द्वारा की गई छापेमारी के दौरान सी.बी.आई. की गाड़ी पर कुछ व्यक्तियों द्वारा फूल फेंकने का मामला एक पुलिस अधिकारी पर भारी पड़ गया है। इस मामले में संगरूर पुलिस द्वारा थाना भवानीगढ़ के एस.एच.ओ. यशपाल शर्मा को निलंबित कर दिया गया है।

सी.बी.आई. की टीम द्वारा घराचों में छापेमारी किए जाने की सूचना मिलने पर एक राजनीतिक दल से संबंधित कुछ व्यक्तियों द्वारा सी.बी.आई. की गाड़ी पर फूल फैंके गए थे। जिला पुलिस संगरूर के अधिकारियों द्वारा उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना भवानीगढ़ के प्रभारी यशपाल शर्मा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया है। एस.एच.ओ. के निलंबन के बाद पुलिस विभाग के भीतर भी इस कार्रवाई को लेकर चर्चा छिड़ गई है।
यह कार्रवाई सिक्योरिटी में चूक के मामले में की गई है।

दरअसल, CBI की टीम जब संगरूर में OSD राजबीर घुम्मन के घर पर रेड कर रही थी तो इस दौरान वहां सांसद अमृतपाल की पार्टी अकाली दल (वारिस पंजाब दे) के नेता चमनदीप मिल्खी और शिरोमणि अकाली दल (पुनर) के नेता विजय लंकेश ने CBI की गाड़ी पर फूल बरसाए और ढोल बजाए। इस दौरान कुछ लोग नाचते हुए भी दिखाई दिए। पुलिस ने चमनदीप मिल्खी और विजय लंकेश को आज सुबह करीब 8 बजे हिरासत में ले लिया। वहीं, सिक्योरिटी में चूक के मामले में भवानीगढ़ SHO यशपाल शर्मा को सस्पेंड किया गया है।

वहीं, CBI रेड के विरोध में आम आदमी पार्टी (AAP) ने बुधवार को लुधियाना में प्रदर्शन किया। पार्टी नेताओं ने दुगरी में भाजपा का ऑफिस घेरा और पुलिस से भिड़ गए। हालांकि, पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रास्ता रोककर रखा।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!