Edited By Kamini,Updated: 19 Jun, 2025 04:12 PM

पंजाब के इलाके में बाढ़ जैसे हालत बनते हुए दिखाई दे रही है।
पटियाला : पंजाब के इलाके में बाढ़ जैसे हालत बनते हुए दिखाई दे रही है। जानकारी के मुताबिक नाभा के गांव ककराला के खेतों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। इसको लेकर लोगों में डर का माहौल है। रजवाहा की सफाई न होने से किसानों में हाहाकार मच गई है। किसानों की हजारों एकड़ धान की फसल पानी में डूब गई है।
इस मौके पर पूर्व सरपंच ने विभाग पर तीखा हमला करते हुए कहा कि इस रजवाहे की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मेरी खुद की 15 एकड़ और सैकड़ों अन्य किसानों की धान की फसल पानी में डूब गई है। सभी इकट्ठे होकर नाभा के विधायक से भी मिले थे लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पूर्व सरपंच हरजीत गिल ने कहा कि एसडीएम नाभा ने भी फोन नहीं उठाया।
सरपंच ने कहा कि धान की फसल मर गई है और दोबारा धान लगाना बहुत मुश्किल है। इसमें 10 से 15 हजार रुपये प्रति एकड़ का खर्च आता है। अभी मानसून की बारिश होनी बाकी है। इन 2 दिनों की बारिश ने गांव में बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। इस मौके पर किसान हरजीत सिंह गिल खुशी सिंह, स्पिंदर सिंह, हरजिंदर सिंह, राजविंदर सिंह, गुरतेज सिंह दर्शन सिंह, मेजर सिंह सुखदेव सिंह, गुलजार खान, करनैल सिंह, राजविंदर सिंह, भगवंत सिंह, बलजिंदर सिंह देव सिंह, अरसदीप सिंह समेत सैकड़ों किसान मौजूद रहे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here