CM भगवंत मान आज पंजाब को देंगे नई सौगात, लोगों को मिलेगी खास सुविधा

Edited By Vatika,Updated: 29 Feb, 2024 09:10 AM

first institute of liver and biliary sciences by punjab

इसमें वहीं मुख्यमंत्री 4 जोनल दफ्तर भी लोगों को समर्पित करेंगे। बता दें कि सरकार ने बजट सत्र-2022 में इस संबंध में घोषणा की थी।

पंजाब डेस्कः मुख्यमंत्री भगवंत मान गुरुवार को एस.ए.एस. नगर के लोगों को पंजाब का पहला इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंस समर्पित करेंगे। 

यह भी पढ़ेः कैसा रहने वाला है आज आपका दिन और किन-किन चीजों से बरतनी होगी सावधानी, जानें

आज करीब 11.30 मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा उक्त  इंस्टीट्यूट का उद्घाटन किया जाएगा। इसमें मरीजों को ओपीडी से लेकर लिवर ट्रांसप्लांट तक की सुविधा रहेगी। साथ ही लेबोरेटरी मेडिसिन, पैथोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, वीरोलॉजी, हेमाटोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री, क्लीनिकल एंड सेलुलर ट्रांसप्लांट इम्यूनोलॉजी, जेनेटिक्स, ट्रांसफूज्यन मेडिसिन, एनेस्थीसिया एंड क्रिटिकल केयर, सुपर स्पेशयलिटी आदि एडवांस सुविधाएं होंगी। इतना ही नहीं वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से यहां के माहिर राज्य के अन्य जिलों के अस्पतालों को भी सलाह देंगे। वहीं मुख्यमंत्री 4 जोनल दफ्तर भी लोगों को समर्पित करेंगे। बता दें कि सरकार ने बजट सत्र-2022 में इस संबंध में घोषणा की थी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!