कैसा रहने वाला है आज आपका दिन और किन-किन चीजों से बरतनी होगी सावधानी, जानें

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 29 Feb, 2024 12:01 AM

how is your day going to be today know

मेष : मेष राशि वालों का आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आध्यात्मिक चीजों में  आज आपका मन लगा रहेगा। मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती है।

मेष : मेष राशि वालों का आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आध्यात्मिक चीजों में  आज आपका मन लगा रहेगा। मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती है। 

वृष :  आज आप जरा भी अपनी सेहत को नजरअंदाज न करें। जरा सी दिक्कत होने पर डॉक्टर को जरूर दिखाएं। बिजनेस में थोड़ा अप डाउन हो सकता है। 

मिथुन : मिथुन राशि वाले व्यापार में किसी प्रकार का कोई बड़ा फैसला न ले। जमीन से संबंधित कोई मामला कोर्ट में चल रहा है तो उसका फैसला आपके हक में आएगा। रुका हुआ धन वापिस मिलेगा। 

कर्क : आज किसी मित्र की सहायता से कारोबार में आय की वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ झगड़ा करने से बचें। बच्चों की सेहत का खास ध्यान रखें। 

सिंह :  सिंह राशि वाले आज मानसिक रूप से थोड़ा परेशान रह सकते है। जमीन खरीदने की योजना बना रहे है तो आज का दिन अच्छा है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। 

कन्या : आज आप अपनी वाणी की मधुरता बनाएं रखें। छात्र पढ़ाई में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें। नया काम खोलना चाहते है  तो आज का दिन अच्छा है। कारोबार का विस्तार हो सकता है।  

तुला :  तुला राशि वाले अगर किसी समस्या में फंसे है तो उसका समाधान आज मिल जाएगा। परिवार वालों के साथ मौज मस्ती में दिन बीतेगा। खर्चों में वृद्धि होगी।

वृश्चिक : आज इस राशि के छात्र पढ़ाई की तरफ ध्यान देंगे। इमोशंस पर कंट्रोल रखने की जरूरत है। शादी विवाह का योग बना  रहा है तो  जल्दबाजी में कोई फैसला न ले। 

धनु : धनु राशि वाले अगर किसी यात्रा पर जाने की सोच रहे है तो उसे कुछ समय के लिए टाल दे। रहन-सहन थोड़ा परेशानी भरा हो सकता है। यदि आप प्रेम प्रसंग में पड़े हुए हैं तो आपके परिवार के सदस्य आपके खिलाफ हो सकते हैं। 
 
मकर : अगर आप शेयर मार्केट में पैसा लगाते है तो थोड़ा संभलकर रहें। आपको गुस्से पर कंट्रोल करना चाहिए। अपने परिवार के किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। 

कुंभ : कुंभ राशि वाले जीवन साथी के साथ बैठकर अपनी फैमिली प्लानिंग पर बात कर सकते हैं। पैसों का बजट बनाकर चले, नहीं तो आगे चलकर परेशानी हो सकती है। नौकरी में आपको तरक्की मिल सकती है।  

मीन :  आज आपके घर में उल्लाह भरा माहौल रहेगा। बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा जिससे मन को शांति मिलेगी। घर में किसी प्रकार का मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। 

अब अंत में जान लेते हैं आज का महाउपाय :  अगर पति-पत्नी के बीच वैवाहिक समस्याएं हैं, तो दोनों लोगों को गुरुवार का व्रत करना चाहिए और साथ में ही भगवान विष्णु एवं बृहस्पति देव की पूजा करनी चाहिए। आपके जीवन में सुख एवं सौभाग्य बढ़ेगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!