Students के लिए खुशखबरी, भारत में खुलने जा रही पहली AI एवं Robotics Lab

Edited By Urmila,Updated: 21 Apr, 2025 03:34 PM

first ai and robotics lab is going to open in india

डी.पी.एस. इंदिरापुरम गर्व के साथ भारत की पहली अत्याधुनिक इंस्टिट्यूशनल ए.आई. (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) एवं रोबोटिक्स लैब के शुभारंभ की घोषणा करता है।

दिल्ली/एनसीआर: डी.पी.एस. इंदिरापुरम गर्व के साथ भारत की पहली अत्याधुनिक इंस्टिट्यूशनल ए.आई. (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) एवं रोबोटिक्स लैब के शुभारंभ की घोषणा करता है। यह ऐतिहासिक पहल विद्यार्थियों को भविष्य की तकनीकों से सशक्त बनाने और उन्हें आधुनिक कौशलों से लैस करने के उद्देश्य से की जा रही है। इस विशेष लैब का भव्य उद्घाटन बुधवार 23 अप्रैल 2025 को डी.पी.एस. इंदिरापुरम के परिसर में किया जाएगा।

यह क्रांतिकारी ए.आई. लैब नवीनतम रोबोटिक सिस्टम्स और अत्याधुनिक ए.आई. टूल्स से सुसज्जित होगी, जिससे यह भारत की सबसे परिष्कृत शैक्षिक तकनीकी प्रयोगशालाओं में से एक बन जाएगी। इस प्रयोगशाला में रोबोट डॉग्स से लेकर ह्यूमनॉयड रोबोट्स तक मौजूद होंगे, जो स्वास्थ्य सेवा, अंतरिक्ष अन्वेषण, अनुसंधान तथा मनोरंजन जैसे क्षेत्रों में मानवों के साथ संवाद और सहयोग करने में सक्षम होंगे।

इस ऐतिहासिक अवसर पर बोट लाइफस्टाइल के सह-संस्थापक एवं सी.एम.ओ. अमन गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। साथ ही डी.पी.एस. इंदिरापुरम के प्रबंधन बोर्ड के प्रतिष्ठित सदस्य अभिषेक बंसल एवं गिरीश कुमार सचदेव, और विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रिया एलिजाबेथ जॉन भी समारोह की शोभा बढ़ाएंगे।

प्रधानाचार्या प्रिया एलिजाबेथ जॉन ने इस अभिनव प्रयास पर अपने विचार साझा करते हुए कहा, “डी.पी.एस. इंदिरापुरम में हम अपने विद्यार्थियों को केवल वर्तमान ही नहीं, बल्कि भविष्य के लिए भी तैयार करते हैं। यह उन्नत ए.आई. एवं रोबोटिक्स लैब एक ऐसा ही कदम है—जिसका उद्देश्य है जिज्ञासा को प्रज्वलित करना, नवाचार को प्रेरित करना और तकनीकी रूप से सक्षम वैश्विक नागरिकों का निर्माण करना। हमें इस शैक्षिक क्रांति का अग्रदूत बनने पर गर्व है।” इस पहल के माध्यम से डी.पी.एस. इंदिरापुरम ने एक बार फिर शिक्षा और नवाचार के मेल का नया मानदंड स्थापित किया है, जो समग्र और उत्कृष्ट शिक्षा की इसकी प्रतिबद्धता को सशक्त रूप से दर्शाता है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!