Edited By Subhash Kapoor,Updated: 09 Feb, 2023 08:56 PM

कल्याणपुर गांव में आज शाम एक पुलिसकर्मी खुद से चली गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया।
टांडा उड़मुड़ (पंडित) : कल्याणपुर गांव में आज शाम एक पुलिसकर्मी खुद से चली गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल मोहाली में तैनात 3 कमांडो बटालियन के कर्मचारी परमजीत सिंह पुत्र चन्नन सिंह को जालंधर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिर में गोली लगने से उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना शाम 6 बजे के करीब की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार जब परमजीत सिंह अपने घर पर मौजूद था, तभी गोली उसके लाइसैंसी रिवाल्वर से चलाई गई थी। परमजीत से किन परिस्थितियों में गोली चली, फिलहाल पता नहीं चल पाया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here